जयपुर दौरे पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
सीएम ने सुरक्षा को लेकर बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
CMR में मुख्य सचिव, डीजीपी और ACS होम रहे मौजूद
स्वागत समारोह और सुरक्षा इंतजामों पर हुई विस्तार से चर्चा
सीएम बैठक – एवी – जयपुर
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस आगामी 21 अप्रैल को जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक बुलाई। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास (CMR) पर आयोजित की गई, जिसमें मुख्य सचिव सुधांश पंत, डीजीपी यू.आर. साहू और एसीएस हेमंत गेरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक इंतजाम और उपराष्ट्रपति वेंस के स्वागत समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सुरक्षा एजेंसियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं और उनकी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जेडी वेंस के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात और उच्चस्तरीय वार्ता भी प्रस्तावित है।












