Rajasthan : ईडी की कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नदबई में विरोध प्रदर्शन

ईडी की कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नदबई में विरोध प्रदर्शननेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त किए जाने और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में नदबई उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका l इस मौके पर
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रशांत उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए ED का दुरुपयोग कर रही हैं ,नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई की जा रही है। यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है और विपक्ष को दबाने की साजिश है ,लेकिन कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता इस तानाशाही रवैये के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगा। इस अवसर पर अशोक खंडेलवाल, मदन लाल बिहारीया, प्रभाव चौधरी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, अनुभव शर्मा शहर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, डॉ केपी सिंह, लखन सिंह करीली, दिलीप जी शर्मा, हरिचरण मुद्गल, उदयभान रोनिज़ा वाले, ठाकुरदास एवं आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price