Bharatpur : तहसीलदार दीपा यादव ने गांव न्यौठा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

तहसीलदार दीपा यादव ने गांव न्यौठा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण। नदबई तहसीलदार दीपा यादव ने शनिवार को गांव न्यौठा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था एवं रोगियों की देखभाल की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी मरीज को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के इलाज में संवेदनशीलता बरती जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने दवा भंडार की जांच की और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मियों में ओआरएस घोल, डायरिया की दवाएं आदि पूरी तरह कार्यशील और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price