UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अचानक प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पहुंच गए।

*अचानक पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे सीएम*

*फरियादियों की सुनीं समस्याएं, अफसरों को दिया निस्तारण का निर्देश*

*बोले- हर चेहरे पर खुशहाली लाना प्रधानमंत्री का संकल्प, प्रदेश सरकार भी इसी के लिए कर रही कार्य*

*वाराणसी, 3 अप्रैल:* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अचानक प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पहुंच गए। जवाहर नगर स्थित काशी के सांसद व प्रधानमंत्री के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय में उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, फिर अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जनसामान्य से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को सौंपते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर चेहरे पर खुशहाली लाना प्रधानमंत्री का संकल्प है और प्रदेश सरकार भी इसी के लिए कार्य कर रही है।
इस दौरान स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price