Rajasthan : राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा को_मिली जानलेवा_धमकी :

राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा को_मिली जानलेवा_धमकी :

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जानलेवा धमकी मिलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा को आज फिर से जान से मारने की धमकी दी गई। बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद आदिल नामक कैदी को जानलेवा धमकी देने के मामले में हिरासत में लेकर उसके कब्जे से फोन भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जानलेवा धमकी देने के मामले में आरोपी के मकसद और फोन उसके हाथ कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। आदिल नशे का आदी है और उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं भी हैं और वह पहले भी अपने हाथ काट चुका है।

गौरतलब है कि सीएम भजनलाल शर्मा को इससे पहले भी दो बार दौसा सेंट्रल जेल से धमकी मिल चुकी है साथ ही बुधवार को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को भी जयपुर सेंट्रल जेल के एक कैदी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसमें अगले दिन पुलिस द्वारा तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price