महामंडलेश्वर गोपी कृष्ण दास का नदबई स्कूल मे आगमन, छात्रों और शिक्षकों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत।
भरतपुर- नदबई के एक निजी विद्यालय मे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गोपी कृष्ण दास महाराज और उत्तराधिकारी तुलसीपीठ आचार्य रामचंद्र दास जी का शुभ मंगल पदार्पण हुआ। संस्था प्रबंधक सतीश चंद शर्मा के नेतृत्व मे ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेश चन्द्र शर्मा, उप प्राधानाचार्य रमेश चंद्र गुप्ता, योगेश त्यागी,भूपेंद्र कटारा,सतवीर अवस्थी,डॉ विनोद कुमार,चन्द्रभान गौतम,रूप सिंह,लाल सिंह,रामसनेही,सहित तमाम विद्यालय परिवार मौजूद रहे।












