Rajasthan : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने झुंझुनूं में शहीद हवलदार रामजी लाल कटेवा की मूर्ति का किया अनावरण

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने झुंझुनूं में शहीद हवलदार रामजी लाल कटेवा की मूर्ति का किया अनावरण

जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने शहीदों के बलिदान को बताया अमूल्य

गुरुवार को झुंझुनूं की नवलगढ़ विधानसभा की कैमरी की ढाणी, खिरोड़ के निवासी और मां भारती की रक्षा में अपने प्राण बलिदान करने वाले अमर शहीद हवलदार रामजी लाल कटेवा के 22वें शहादत दिवस पर उनकी मूर्ति का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अनावरण किया l

बीएसएफ की 103 बटालियन में कार्यरत रहे शहीद हवलदार रामजीलाल कटेवा ने 26 मार्च 2004 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सैक्टर में देश के लिए अपनी शहादत दी।

इस अवसर पर वीर शहीद की वीरांगना की मांग पर ग्राम तर्काणी जोहड़ी से ग्राम कैमरी की ढाणी होते हुए तारपुरा सीमा तक लगभग 5 किलोमीटर की डामर सड़क मार्ग बनाने और सी रोड़ का नाम शहीद हवलदार रामजीलाल कटेवा के नाम पर करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में वीरांगना श्रीमती प्रभाती देवी, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, खण्डेला विधायक सुभाष मील, नवलगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र जी सैनी, पूर्व विधायक रतनलाल, जलधारी, पंचायत समिति सदस्य जानकी देवी , खिरोड़ सरपंच महावीर सिंह जी भाम्बु, शहीद परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधीगण, पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price