भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में भ्र्ष्टाचार निरिधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग में छापा मारकर दो बाबुओं को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वत राशि के अलावा ऑफिस में मिली डायरी में एसीबी की टीम को 7500 रुपए की नगदी भी मिली है। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह द्वारा की गई कार्यवाही में मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के तहत चार महीने पहले एक दिव्यांग को स्कूटी दी गई थी। जिस स्कूटी के कागज देने के लिए दिव्यांग से 2000 रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। दिव्यांग द्वारा समाज कल्याण विभाग के दोनों बाबू अभिषेक शर्मा और शैलेंद्र सिंह द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत ब्युर5 को की गई। मामले का सत्यापन करने के बाद टीम ने दोनों बाबुओं को 1500 रुपए की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
।











