राजस्थान सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान में एक नई पहल की शुरुआत की है।
वरिष्ठ पत्रकारों को CM भजनलाल का तोहफा
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान में एक नई पहल की शुरुआत की है। CM भजनलाल ने ‘राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना’ को मंजूरी दे दी है। इसके तहत राज्य के 18 पात्र वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र पत्रकारों को ₹15000 व दिवंगत 2 वरिष्ठ पत्रकारों को ₹7500 की राशि दी जाएगी। CM ने कहा- योजना से आर्थिक सहायता मिलेगी।












