चीनौर PSC में होली मिलन समारोह, डॉ. विवेक माझी के नेतृत्व में रंगारंग कार्यक्रम
रिपोर्टर गिर्राज बघेल
चीनौर PSC में होली मिलन समारोह, डॉ. विवेक माझी के नेतृत्व में रंगारंग कार्यक्रम
ग्वालियर, चीनौर। आज चीनौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PSC) में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चीनौर पीएससी के प्रभारी डॉ. विवेक माझी के नेतृत्व में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल पवैया जी गिर्राज बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. विवेक माझी के चीनौर पीएससी के प्रभारी बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान डॉ. प्रशांत शिवहरे और डॉ. प्रभाषंकर कौरव ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान पारंपरिक व्यंजन “दाल टिक्कड़” का विशेष आयोजन किया गया, जिसे सभी ने बड़े उत्साह के साथ ग्रहण किया। उपस्थित अतिथियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने होली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, एवं स्वास्थ्य कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए और होली की खुशियों को मिलकर मनाया।












