Rajasthan: धौलपुर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का मनचले युवकों पर बड़ा एक्शन, पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में स्कूल कॉलेजों के पास एवं सार्वजनिक स्थान व गांधी पार्क में लगातार टीम कर रही है गस्त।

Rajasthan: धौलपुर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का मनचले युवकों पर बड़ा एक्शन, पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में स्कूल कॉलेजों के पास एवं सार्वजनिक स्थान व गांधी पार्क में लगातार टीम कर रही है गस्त।

छात्राओं को परेशान करने वालों की अब खैर नहीं
सोमवार को गांधी पार्क में नाबालिक छात्रा को गुमराह कर रहे युवक को कालिका यूनिट टीम ने दबोच लिया छात्र को समझाइए करने के बाद स्कूल भेजा और मनचले युवक को सबक सिखाया महिला कमांडो सुलेखा कुशवाहा ने बताया है कि गांधी पार्क में एक युवक नाबालिक छात्रा को गुमराह कर अपने जाल में फंसा रहा था जब हमारी टीम ने छात्रा से पूछताछ की तो वह खड़ा हो चल दिया जब युवक से पूछताछ की तो पहले टीम को गलत पता बता कर गुमराह कर रहा था जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना सही पता बताया।
यूपी में मनचलों पर नकेल कसने और छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड गठन किया गया है. अब राजस्थान में भी एंटी रोमियो स्क्वॉड की तरह कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया है. फिलहाल कालिका पेट्रोलिंग यूनिट राजस्थान में पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. राज्य में अलग-अलग इलाकों में मनचलों और छेड़छाड़ करने वालों पर लगातार एक्शन जारी है. इसी तरह से धौलपुर में भी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है कई बार कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है आज की कार्यवाही में महिला कमांडो सुलेखा, बेबी, और शबाना शामिल रही।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price