
आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से हमारा चीनौर क्षेत्र का बाजार काफ़ी चर्चा का विषय बना हुआ था जिसको लेकर कुछ युवाओं ने इसकी सौंदर्यीकरण कराने की जिम्मेदारी ले रखी थी जिसको लेकर युवाओं ने दिनांक 15/01/2025 को क्षेत्रीय विधायक का घेराव किया लेकिन वो कुछ अपने राजनीतिक लोगों के कारण खुल कर बोलते हुए नहीं दिखे और यह कहा की जल्द ही एक अधिकारीयों की टीम भेजूंगा लेकिन वो टीम जब 5-6 दिनों तक नहीं आयीं

तब फिर युवाओं ने दिनाँक 20/01/2025 को एक जुलूस बाजार में निकाला और बाजार की पीड़ा का सोशल मीडिया के माध्यम से बताया और एक ज्ञापन तहसीलदार महोदय को दिया और फिर युवा साथियों ने यह ठाणा कि अब हमारा दर्द एक ही ब्यक्ति सुन सकता है वो है हमारा अपना, हमारे गाँव का गौरव, चीनौर का लाल जिसने पहले भी एक सड़क चीनौर की जनता को दी वो है हमारे सच्चे जननायक माननीय जयभान सिंह पवैया जी तो सभी युवा साथी दिनांक 21/01/2025 को एकजुट होकर उनसे मिलने उनके बंगले पर ग्वालियर पहुंचे तो माननीय जी सभी युवाओ से मिले और उन सभी युवाओं को मिठाई भी खिलाई और यह आश्वासन भी दिया कि जल्द ही आपका बाजार भी टूटेगा और आपके बाजार में रौनक भी वापिस आएगी उनके द्वारा बताया कि मैं कल अधिकारियों से बातचीत करता हूँ और वैसा ही हुआ अगले दिन ही दिनांक 22/01/2025 सभी अधिकारी SDM महोदय SDO महोदय तहसीलदार, और सभी PWD के अधिकारियों ने करहिया तिराहे पर इकठ्ठे होकर सभी ग्रामीणों की बात सुनी और यह बताया कि आपका बाजार हर हाल में चौड़ा होगा जिस पर सभी युवाओ ने दादा जयभान सिंह पवैया जी का आभार व्यक्त किया की उन्होंने अखिरकार हमारी बात सुनी उनके द्वारा पूर्व में भी हमारे गाँव के लिए विकास की गंगा बहाई गई थी चाहे सड़क की माँग हो या फ़िर कॉलेज की बात हो या बात गाँव के विकास की हो उन्होने समय समय पर चीनौर को सौगातें दी हैं ऐसे सच्चे सपूत को हम सभी नमन करते हैं

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]











