Saket Court Firing:साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Woman shot at Delhis Saket court

साकेत कोर्ट में महिला को मारी गोली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली की कोर्ट भी अब सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। साकेत कोर्ट में सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग करने वाले कामेश्वर सिंह को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

 

महिला की पहचान एम राधा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 40 से अधिक बताई जा रही है। घायलवस्था में महिला को मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी रणजीत सिंह दलाल के अनुसार कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई। आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है, गोली मारने के बाद वह कैंटीन के बैक एंट्री के रास्ते फरार हो गया। 

साकेत कोर्ट परिसर में महिला को गोली मारने वाला आरोपी निलंबित वकील कामेश्वर कुमार सिंह उर्फ मनोज पैसे नहीं मिलने के कारण बहुत परेशान था। उसने तीन दिन पहले महिला एम. राधा को धमकी दी थी कि वह गोली मारकर उसकी हत्या कर देगा, लेकिन महिला ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया था। 

इधर महिला भी उसे धमका रही थी, वह वकील को उठवाने की धमकी दे रही थी। इस बात से मनोज बहुत ज्यादा डर गया था और उसने अपनी सुरक्षा के लिए हथियारबंद गार्ड अजय को रख लिया था। उसने अजय की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से महिला पर गोलियां चलाई थीं। ये खुलासा दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की गिरफ्त में आए आरोपी मनोज ने किया है।

Source link

admin
Author: admin

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price