नशामुक्त जीवन अपना कर जन सेवा का संकल्प – पूर्व कलेक्टर के . एल.चौहान
आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत आज नशामुक्ति तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम निर्माणाधीन गांधी मूर्ति मंच स्थल पर आयोजित किया गया |
सिंघनपुर ,तोषगांव मार्ग से युवाओं द्वारा हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की- जय, महात्मा गांधी की- जय , जय जवान -जय किसान जैसे गगन भेदी देशभक्ति नारों तथा गाजे बाजे के साथ मुख्य अतिथि श्री के.एल.चौहान को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया |कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत बरडीह हेमंत नायक, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद श्री विद्याभूषण सतपथि तोषगांव, तिलक राम पटेल अध्यक्ष आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह, दुष्कल प्रधान भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बरडीह, अजय नंद भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कोदोगुड़ा , प्रफुल्ल सराफ भूतपूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत बरडीह, पंचानन प्रधान, महडो सराफ, गौतम गड़तिया , महरगु गड़तीया मंचासिन रहे |
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया |
मुख्य अतिथि पूर्व कलेक्टर के .एल.चौहान के करकमलों से अशोक पौधों का वृक्षारोपण किया गया |
मुख्य अतिथि पूर्व कलेक्टर के. एल .चौहान द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान समय में नशापान के कारण समाज में उत्पन्न हो रही विभिन्न सामाजिक, पारिवारिक एवं आर्थिक समस्याओं तथा बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्य अतिथि महोदय ने सभी से नशे जैसी बुराई से दूर रहने, नशामुक्त जीवन अपनाने तथा जनसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज की खुशहाली एवं विकास में भी बाधक बनता है। इसलिए हम सभी को व्यक्तिगत रूप से नशे का त्याग कर दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के कार्यों में लगाएँ और एक स्वस्थ, स्वच्छ, समृद्ध, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
समिति द्वारा निरंतर 26 वर्षों से चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान की प्रशंसा करते हुए निरंतर अभियान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि माना ,सबको मिलकर समिति का साथ देने के लिए कहा गया |
गांव के मुख्य द्वारा सड़क किनारे लगे पाम, अशोक जैसे विशाल वृक्षों को देखकर ग्रामीणों की प्रशंसा करते हुए कहा किसी शहर से काम नहीं लग रहा है जिसके लिए समस्त ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया |
तथा गांव के मुख्य द्वार पर लगे नशामुक्त भारत अभियान की पोस्टर एवं जगह-जगह देशभक्ति नारों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लगे संकेत पोस्टर को देखकर समस्त ग्राम वासियों की भूरि भूरि प्रशंसा की |
आदर्शवादी सेवा समिति द्वारा निर्माणाधीन गांधी मूर्ति मंच के लिए हर संभव मदद करने की बात कही गई |
शिक्षाविद श्री विद्याभूषण सतपथि द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा समिति द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय हैं। किसी भी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं निरंतर प्रयासों की आवश्यकता होती है।
समिति का उद्देश्य केवल लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह देना नहीं, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना, युवाओं को सही दिशा प्रदान करना, परिवारों में खुशहाली लाना तथा समाज में सेवा, सद्भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
ऐसे जनहितकारी एवं रचनात्मक कार्यों के लिए आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं सहयोगीगण बधाई एवं प्रशंसा के पात्र हैं।
हमें आशा है कि समिति भविष्य में भी इसी सेवाभाव, समर्पण एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए एक स्वस्थ, समृद्ध, जागरूक एवं संस्कारवान समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।
कार्यक्रम को गौतम गड़तिया द्वारा भी संबोधित किया गया |
मुख्य अतिथि के कर कमलों से तोशगांव सिंघनपुर के मुख्य मार्ग में राहगीरों को नशामुक्त भारत अभियान का संदेश पत्र वितरण किया गया तथा नशा मुक्त भारत अभियान सेल्फी पॉइंट में सेल्फी लेने वाले लोगों को एक-एक कलम प्रदान किया गया |
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से रोहन गड़तीया, तुषार विशाल, कृष्णा सराफ,अशोक गड़तिया, पुरुषोत्तम प्रधान, सुशांत बारीक,राजकुमार प्रधान,नरेंद्र बैरागी,अनंत प्रधान, भजमन बारीक, उमेश प्रधान, काहूंचरण प्रधान, प्रशांत स्वाई,मनीष साहू, सचिन सराफ, शंभू भोई, किरण साहू, बडेलाल ढाबा, राजू बैरागी, श्रीकांत बारिक, संजीव सराफ, जगदीश प्रधान, पूर्णचंद बारीक मोहका का विशेष सहयोग रहा |आभार प्रदर्शन गौतम गड़तिया एवं कार्यक्रम संचालन आदर्शवादी सेवा समिति के संयोजक दुखनाशन प्रधान द्वारा किया गया |
Author: भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा












