ग्राम रसोड़ा एवं तोषगांव में बसना पुलिस की 03 अलग-अलग स्थानों मे शराब रेड की कार्यवाही

ग्राम रसोड़ा एवं तोषगांव में बसना पुलिस की 03 अलग-अलग स्थानों मे शराब रेड की कार्यवाही

जिले में महासमुन्द पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत दिनांक 19.11.2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए 03 पृथक-पृथक प्रकरणों में अवैध शराब बिक्री हेतु रखे 03 आरोपियों को पकड़ा गया है।
*प्रकरण 01-*
ग्राम रसोड़ा मोड़ के पास आरोपी कमलेश नायक के कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकन में भरी 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित अवैध महुआ शराब (कीमती 4,000 रूपये) जप्त होने पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 653/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।
*प्रकरण 02-*
ग्राम खटखटी से रसोड़ा जाने के मार्ग पर आम पेड़ के नीचे ग्राम रसोड़ा में आरोपी शंभु नाग के कब्जे से दो सफेद रंग के प्लास्टिक थैलों में भरी कुल 32 पौवा (जुमला 5,760 एमएल) देशी प्लेन शराब (कीमती 2,560 रूपये) जप्त होने पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 654/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।
*प्रकरण 02-*
ग्राम बेल्डीह पठार मोड़ के पास ग्राम तोषगांव में आरोपी रोहित अजगल्ला के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक जरीकन में 12 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित अवैध महुआ शराब (कीमती 2,400 रूपये) जप्त होने पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 655/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।
तीनों प्रकरणों में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम-*
(अप.क्र. 653/2026)
01- कमलेश नायक पिता राजेश नायक उम्र 27 वर्ष साकिन जगदीशपुर रोड नायक पारा बसना, हाल रसोड़ा थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)
(अप.क्र. 654/2026)
02- शंभु नाग पिता जागेश्वर नाग उम्र 65 वर्ष साकिन रसोड़ा थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)
(अप.क्र. 655/2026)
03- रोहित अजगल्ला पिता सेहत्तर अजगल्ला उम्र 44 वर्ष साकिन तोषगांव थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)

*आरोपियों के कब्जे से जप्त सामग्री-*
01- 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 4,000/- रूपये
02- 5.760 लीटर (32 पौवा) देशी प्लेन शराब कीमती 2,560/- रूपये
03- 12 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 2,400/- रूपये

*कुल जप्ती 37.760 लीटर अवैध शराब कीमती 8,960 रुपये।*

 

भारत न्यूज TV
Author: भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price