एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर विधिवत एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की एक गेरूआ रंग के आयचर माजदा Pro 3019 क्रमांक MH 45 AE 9708 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उडीसा से छत्तीसगढ की ओर आने की सूचना पर NH53 रोड ग्राम रेहटीखोल पहुंचकर नाकबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार आयचर माजदा ट्रक आते हुए नजर आया, जिसे रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम गणेश शिंदे पिता गौतम शिन्दे उम्र 35 साल साकिन आवडी थाना मोहड जिला शोलरपुर (महाराष्ट्र) तथा रविराज बालू सुडके पिता बालू सुडके उम्र 19 साल साकिन भिकवडी आडगांव थाना विटटा जिला सांगली (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताये। दोनो को प्राप्त सूचना से अवगत कराने पर गोलमोल जबाव देने लगे, कडाई से पुछताछ करने पर माजदा ट्रक के डाला में 03 नग बोरीयो में गांजा होना बताये। वाहन के तलाशी लेने पर डाला में 03 नग बोरियो में गांजा बरामद हुआ, जिसे वे जिला सोनपुर (उडीसा) से लोड कर जिला शोलापुर (महाराष्ट्र) ले जाना बताये। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 77.620 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 38,81,000 रूपये, घटना में प्रयुक्त आयचर माजदा ट्रक क्रमांक MH 45 AE 9708 कीमती 10,00,000 रूपये, 02 नग मोबाईल किमती 14,000 रूपये कुल कीमती 48,95,000 रूपये की संपत्ति आरोपियो से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अप.क्र. 142/2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण मे गान्जा उपलब्धकर्ता व मांगने वाले पूरे नेटवर्क की पतासाजी मे गहन तफ्तीश की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपीगण-*
(गान्जा परिवहनकर्ता)
01- गणेश पिता गौतम शिन्दे उम्र 35 साल साकिन आवडी थाना मोहड जिला शोलरपुर (महाराष्ट्र)।
02- रविराज बालू सुडके पिता बालू सुडके उम्र 19 साल साकिन भिकवडी आडगांव थाना विटटा जिला सांगली (महाराष्ट्र)।
*जप्त सम्पत्ती-*
01- 77.620 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 38.81लाख रूपये।
02- एक आयचर माजदा ट्रक कीमती 10 लाख रूपये।
03, 02 नग मोबाईल किमती 14,000 रूपये।
- *कुल जप्त संपत्ति कीमती 48.95 लाख रूपये।*
Author: भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा











