बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के दो तस्करों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप की 115 शीशियां और तस्करी में प्रयुक्त दोपहिया वाहन सहित कुल ₹73,395 का सामान जब्त किया गया है.
कार्यवाही 16 नवंबर 2026 को पलसापाली बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई, जहाँ संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी. तभी ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की सुजुकी बर्गमैन स्कूटी क्रमांक CG 04 RB 1095 पर दो युवक आते दिखाई दिए, जो पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक घबरा गए और वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ लिया.
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मिर्जा एजाज और शेख अशफाक निवासी रायपुर बताया. भागने का कारण पूछने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से अवैध नशीली कफ सीरप खरीदकर बिक्री के लिए रायपुर ले जा रहे थे.
जिनसे तलाशी लेने पर आरोपियों के पास मौजूद पिट्ठू बैग से प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड युक्त ‘विंसेरेक्स’ कफ सीरप की 115 शीशियां प्रत्येक 100 एमएल, कुल मात्रा 11,500 एमएल बरामद हुईं.
जिसपर आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(2)(सी) स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
1 मिर्जा एजाज पिता मिर्जा युसूफ, उम्र 32 वर्ष, निवासी संतोषी नगर, कुंवर बाई स्कूल के पास, टिकरापारा, रायपुर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
2 शेख अशफाक पिता शेख इकबाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी शास्त्री मार्केट, रायपुर, थाना गोल बाजार, जिला रायपुर (छ.ग.)।
Author: भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा











