सरायपाली। उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय, सरायपाली में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मनीष माखीजा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुतियां देकर विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका सुश्री उमा साहू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।
इस कार्यक्रम में छबि साहू, खुशबू ,विनय, कमला साहू समस्त स्कूल स्टाफ एवं प्यारे बच्चे, पालकगण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को हर्ष उल्लास से मनाया गया l विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए किया गया।
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा












