माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक तथा छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण

सरायपाली। माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरायपाली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक विद्यालय के प्राचार्य श्री सहदेव प्रधान की अध्यक्षता में हुई।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष *श्री कमल कुमार माखीजा* जी के द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त होने पर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज दस, पार्षद श्री खीरचंद बारी, शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यगण एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया।

कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price