Pilibhit : तराई के 9 जिलों की बैठक में किसानों के मुद्दों पर मंथन

 पीलीभीत: तराई के 9 जिलों की बैठक में किसानों के मुद्दों पर मंथन

जिला संवाददाता वेद प्रकाश | पीलीभीत

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के तहसील पूरनपुर में तराई क्षेत्र की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का आयोजन पूरनपुर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, ब्लॉक रोड पर जिला अध्यक्ष पीलीभीत रंजीत सिंह कहलो द्वारा किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गिल और प्रदेश सचिव गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में तराई क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से भारत-अमेरिका ट्रेड डील समझौते को रद्द करने, लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई।

इस दौरान पीलीभीत जिले की पूरी कार्यकारिणी के साथ तराई क्षेत्र के 9 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं मंडल स्तर की टीमों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने किसानों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन को मजबूत करने और संबंधित मुद्दों को उचित मंच पर उठाने पर भी जोर दिया गया।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price