हेलीपैड पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, मां पीतांबरा मंदिर में करेंगे दर्शन
दतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दतिया पहुंचे, जहां उनका हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे और मां के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा गया। प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है।
मां पीतांबरा पीठ देश के प्रमुख शक्ति पीठों में से एक माना जाता है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के इस धार्मिक दौरे को लेकर क्षेत्र में विशेष चर्चा बनी हुई है







