ग्वालियर_ केशव सिंह बघेल को बड़ी जिम्मेदारी, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बने**
ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है। जिला पंचायत सदस्य केशव सिंह बघेल को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बताया जा रहा है कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे समय से अर्जित राजनीतिक अनुभव को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। पार्टी और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ का भी इस नियुक्ति में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। कई स्थानों पर मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया गया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि केशव सिंह बघेल के नेतृत्व में निगम को नई दिशा मिलेगी और पशुपालन एवं कुक्कुट विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य देखने को मिलेगा।












