“गांव चलो, बस्ती चलो अभियान ” के अंतर्गत आज बस्ती सरायपाली में चौपाल का आयोजन किया गया,भाजपा नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां।

सरायपाली : सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में आज “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने बस्ती में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधा संवाद किया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम तांडी, प्रदेश सह संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ चंद्र कुमार पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता अमृत पटेल (जोगनीपाली) एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद सदस्य कामता पटेल ने भी अपने विचार रखे और नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान, वार्ड पार्षद चंद्रमणि भोई, मनोज दास, मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, महामंत्री विदित धनानिया, डॉ. प्रकाश पटेल, रोहित साहू, कन्हैया पटेल, रणजीत सिंह आहूजा , सुभाष साहू, मनोज आदित्य, दीपक माखीजा, शिवा जायसवाल, युगांत मिरि, अमन ठाकुर, मोतीलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता दिखाई।

कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price