सरायपाली। जनपद पंचायत सरायपाली की सभापति श्रीमती दिनता कुम्हार ने आज श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
श्रीमती कुम्हार ने सरायपाली क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए आवश्यक मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
इस मुलाकात को क्षेत्रीय विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान सुरेश कुम्हार उपस्थित थे।
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा












