Datia : बलात्कार प्रकरण में 2 वर्ष से फरार आरोपी को थाना भांडेर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

दतिया ब्रेकिंग बलात्कार प्रकरण में 2 वर्ष से फरार आरोपी को थाना भांडेर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना भांडेर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना भांडेर के अपराध क्रमांक 252/24 धारा 137(2), 64(1), 65 बी.एन.एस. एवं 3/4, 16/17 पॉक्सो एक्ट तथा 299/335 जा.फौ. एवं बीएनएसएस के प्रकरण में करीब 2 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी बल्लू पुत्र हरिराम (उम्र 40 वर्ष), निवासी डबरा हाल मेला ग्राउंड भांडेर को मुखबिर की सूचना पर दतिया रोड हाईवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल परिहार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक राकेश यादव, प्रधान आरक्षक उदय सिंह यादव, आरक्षक दीपक पाल, आरक्षक महेश कौरव एवं आरक्षक विशाल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*रिपोर्टर सुरेश बघेल दतिया मध्यप्रदेश*

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price