सरायपाली में सामाजिक कार्यकर्ता गालिब हुसैन एक दिवसीय अमरण अनशन पर बैठे।

सरायपाली:जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गालिब हुसैन गुरुवार को सरायपाली तहसील कार्यालय के सामने एक दिवसीय अमरण अनशन पर बैठ गए। गालिब हुसैन ने बताया कि सरायपाली राजस्व विभाग में लंबित राजस्व प्रकरणों का समय सीमा के भीतर निराकरण नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी राजस्व मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग में वर्षों से जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग भी उठाई है, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। गालिब हुसैन ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर भी रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि भू-कारोबारियों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय में हो रहे कथित भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

इसके अलावा ग्राम पंचायत जंगलबोड़ा में प्रस्तावित सोलर प्लांट के मामले को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर समस्त ग्रामवासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं, जिसका शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है।

गालिब हुसैन ने चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price