सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर बसना नगर में सिख समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाली गई।
बसना : सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर बसना नगर में सिख समाज द्वारा भव्य रैली व जुलूस का आयोजन किया गया। जयंती का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
सुबह से ही नगर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। सिख समाज के पुरुष, महिलाएं व बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में रैली में शामिल हुए। रैली में गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र एवं निशान साहिब के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
रैली के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग, शौर्य, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की रक्षा और खालसा पंथ की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिख समाज के इस आयोजन में नगरवासियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही और सभी ने मिलकर गुरु गोविंद सिंह जयंती को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।
संवाददाता कमल कुमार माखीजा
9926113327
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा















