Lucknow : पुलिस मंथन–2025 का शुभारंभ, ‘यक्ष’ ऐप से बीट पुलिसिंग में सुधार का नया आयाम

लखनऊ: पुलिस मंथन–2025 का शुभारंभ, ‘यक्ष’ ऐप से बीट पुलिसिंग में सुधार का नया आयाम

लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आज दो दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन ‘पुलिस मंथन–2025’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीट पुलिसिंग में सुधार और तकनीकी उन्नयन के उद्देश्य से ‘यक्ष’ ऐप का भी लोकार्पण किया।

सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों और उपलब्धियों पर चर्चा की। अधिकारियों का कहना है कि इन प्रयासों का परिणाम यह हुआ है कि लोगों के मन में उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रदेश के प्रति धारणा में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

मुख्य वक्ताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश केवल पारंपरिक पुलिसिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समय के अनुसार पुलिस व्यवस्था में बदलाव कर प्रदेशवासियों को बेहतर सुरक्षा और सेवा प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ 25 करोड़ प्रदेशवासियों की सुरक्षा एवं सेवा में निरंतर कार्य कर रही है। ‘यक्ष’ ऐप के माध्यम से अब बीट पुलिसिंग और आम नागरिकों के बीच संवाद और समस्याओं के समाधान में और सुधार होगा।

यह सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा, जिसमें तकनीकी उन्नयन, पुलिसिंग रणनीतियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा पर विशेष चर्चा की जाएगी।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price