Azim Nagar Rampur : अजीम नगर पुलिस ने दहेज हत्या मामले में फरार पति को किया गिरफ्तार

अजीम नगर पुलिस ने दहेज हत्या मामले में फरार पति को किया गिरफ्तार

अजीम नगर:
थाना अजीम नगर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पति वीरेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 26 दिसंबर की रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। आरोपी वीरेंद्र पाल थाना अजीम नगर क्षेत्र के ग्राम करनपुर का निवासी है और पेशे से एक वकील के पास मुंशी के रूप में कार्यरत है।

मृतका के पिता प्रेम सिंह पुत्र शिव चरण ने थाना अजीम नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी रूबी की शादी 01 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत करनपुर निवासी वीरेंद्र पाल से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू कर दी गई।

आरोप है कि पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये नकद और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर रूबी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता का कहना है कि बेटी जब भी मायके आती या फोन पर बात करती, तो रोते हुए दहेज प्रताड़ना की बात बताती थी। बेटी का घर बचाने के लिए उन्होंने एक लाख रुपये ससुराल वालों को दिए थे और शेष राशि के लिए समय मांगा था।

परिजनों का आरोप है कि घटना की रात ससुराल पक्ष ने मिलकर रूबी की हत्या कर दी। अगले दिन सूचना मिलने पर मायके वाले काशीपुर मझरा से ग्राम करनपुर पहुंचे, जहां रूबी मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। पुलिस ने प्राथमिकी में मृतका के पति वीरेंद्र पाल, ससुर होरीलाल, सास आशात और ननद मीना को नामजद किया है। थाना प्रभारी कर्म पाल ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य आरोपी पति वीरेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price