सिद्धार्थनगर से बड़ी खबर
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने एसडीएम इटवा को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया के बैनर तले सोमवार को उप जिलाधिकारी इटवा को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान पत्रकारों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।
समिति द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन देने का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में प्रदेश भर के सभी जनपदों में एक साथ ज्ञापन सौंपे गए।
बस्ती मंडल अध्यक्ष आर.के. विश्वकर्मा के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील में सोमवार को लगभग दोपहर 12 बजे उप जिलाधिकारी इटवा को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा गया।
ब्यूरो रिपोर्ट:
आर.के. विश्वकर्मा
सिद्धार्थनगर












