*घटिया सीमेंट इस्तेमाल कर बनाई जा रही है पानी की टंकि ग्रामीणों को उसको गिरने का खतरा*
सरकार द्वारा नल जल योजना के तहत गांव गांव और प्रत्येक घर नलों से पानी पहुंचने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत इसका उल्टा है इसका उदाहरण ग्राम खुर्द खेड़ा मैं देखा जा सकता है जहां घटिया सीमेंट से टंकी का निर्माण किया जा रहा है ग्रामीणों ने जल निगम योजना के तहत हुए कार्य की उच्च स्तर जांच की मांग की है ग्रामीणों का कहना है ठेकेदार घटिया निर्माण कर रहे हैं प्रदेश सरकार पेय जल निगम के कर्मचारी जल जीवन मिशन योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कर व्यारे न्यारे कर सरकार को करोड़ों रुपयों का चूना लगा रहे हैं तो वही ग्रामीण जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगाए गए हर घर नल योजना के लाभ से वंचित दिख रहे है तो वही उत्तर प्रदेश पेयजल निगम अलीगढ़ के कर्मचारी ठेकेदार से मिली भगत कर चांदी काट रहे हैं। ग्राम पंचायत खेड़ा खुर्द में 3 करोड़ 45 लाख 11 हजार रुपए की लागत से लगाई गई टंकी ग्रामीणों के लिए हवा हवाई साबित हो रही है
जिसमें सरकार के द्वारा ठेकेदार को 3 करोड़ 45 लाख 11 हजार रुपए का टेंडर आमंत्रित किया गया ठेकेदार के द्वारा 06 फरवरी 2022 को कार्य शुरू किया गया परंतु धरातल पर कार्य अभी भी अधूरा ही पड़ा है गांव में कई जगह ऐसी हैं जिसमें अभी भी पाइपलाइन नहीं पड़ी है
इसके बारे में कोई अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है बारहाल सरकार को उत्तर प्रदेश पेयजल निगम अलीगढ़ के अधिकारी जल जीवन मिशन योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं और जनप्रतिनिधि इस मामले में मौन साधे हुए हैं। यदि सरकार ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराई तो कई अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त मिलेंगे और हर घर जल हर घर नल योजना में करोड़ों के घोटाले का खुलासा हो सकेगा। शिकायत करने बाले ग्रामीण में भी बंटी,सुजाना सिंह, सचिन कुमार, मोहन कुमार, फैजान सेफी , नीरज, रामवती, हरपायरी, कमलेश, हिमांशु होलकर आदि शामिल हैं।












