बीते रात हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 से अपहरण किए गए
ठेका मजदूर जयंत सिंह का शव गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के पास जंगल से बरामद किया गया है ।
इस मामले में मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी सहित उसके 6 सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिसकी पुष्टि डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने की है। आलोक रंजन ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग हत्या में शामिल थे।
शव बरामद होने की सूचना पर हरला थाना क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सुरक्षा दृष्टिकोण से फोर्स की तैनाती भी करनी पड़ी है।
बोकारो पुलिस ने विनोद खोपड़ी को उड़ीसा के भुवनेश्वर से देर रात गिरफ्तार किया था।
जिसे पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर जयंत का शव बरामद किया गया है। आलोक रंजन ने बताया कि मामले की अनुसंधान जारी है
आगे और भी जानकारी दी जाएगी।












