Raipur : भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के रायपुर संभाग प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार सरायपाली पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के रायपुर संभाग प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार सरायपाली पहुंचे राजेन्द्र नायक का मरार समाज के लोगों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से फूल-मालाओं व नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने राजेन्द्र नायक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग और समाज के हितों को नई दिशा मिलेगी। समाज के प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि रायपुर संभाग में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

अपने संबोधन में राजेन्द्र नायक ने मरार समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण से खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के अधिकारों, सामाजिक उत्थान और संगठन विस्तार के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर मरार समाज के पदाधिकारी, भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

उक्त स्वागत के दौरान कुमारी भास्कर, पुष्पा लता चौहान, प्रमोद सागर, सीता सतपथी, आनंत कुमार पटेल, दिपक माखीजा सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता उपस्थित थे।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price