थाना प्रभारी ने पत्रकार से की अभद्रता, मोबाइल छीनने की कोशिश
चिंनौर से बड़ी खबर —चिंनौर दैनिक भास्कर ब भारत न्यूज़ टीवी मप्र हेड के पत्रकार गिर्राज बघेल के साथ कवरेज के दौरान
थाना प्रभारी शैलेंद्र घुरैया द्वारा अभद्र व्यवहार और मोबाइल छीनने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, चिंनौर मंडी में जुआ पकड़े जाने की सूचना पर पत्रकार गिर्राज बघेल मौके पर कवरेज करने पहुंचे थे
इसी दौरान थाना प्रभारी शैलेंद्र घुरैया ने कवरेज करने से रोकते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की और अभद्र भाषा व गाली-गलौज की।
पत्रकार का कहना है कि थाना प्रभारी ने धमकी भरे लहजे में कहा —
“तुझे मैं बनाऊँगा पत्रकार।”
गिर्राज बघेल ने बताया कि उनके पास इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े कुछ वीडियो सबूत भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि चिंनौर की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है
, और ऐसे में पुलिसकर्मियों का यह रवैया गंभीर चिंता का विषय है।
पत्रकार ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।












