Gautam Buddha Nagar. लिकाओं/महिलाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल एरेस्ट व सोशल मीडिया का सही उपयोग करने सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत दृष्टि कोचिंग सेन्टर नोएडा में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व विभिन्न योजनाओं के बारे में कोचिंग करने वाले छात्र/छात्राओं एवं कोचिंग सेन्टर के समस्त स्टाफ को जागरूक किया गया।*
———

*▶️शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 27.09.2025 को पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा दृष्टि कोचिंग सेन्टर नोएडा में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं एवं स्टाफ को महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारियां, साइबर सुरक्षा एवं वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया।*
———

*▶️साइबर सुरक्षा संबंधी टीम द्वारा दृष्टि कोचिंग सेन्टर के छात्र/छात्राओं एवं स्टाफ को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उपस्थित सभी को साइबर से जुड़े संभावित खतरों, सुरक्षित इंटरनेट एवं डिजिटल व्यवहार, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया की सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं फिशिंग जैसी गतिविधियों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, छात्र/छात्राओं एवं स्टाफ को साइबर हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में भी अवगत कराया गया, ताकि किसी भी प्रकार की साइबर घटना होने पर वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें और अपने व्यक्तिगत व संस्थागत डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।*
———

*▶️बालिकाओं/महिलाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल एरेस्ट व सोशल मीडिया का सही उपयोग करने सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई तथा समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए ताकि स्वयं को सुरक्षित रखा जा सके।*

 

 

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price