*डीएपी यूरिया की किल्लत से किसान परेशान:- जीतू शर्मा*
गाज़ियाबाद:- समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जीतू शर्मा के नेतृत्व में युवजन सभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी गाजियाबाद से मिलकर खाद की किल्लत को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुँचा ।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जीतू शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश में तमाम जिलों में किसानों को यूरिया और डीएपी नहीं मिल पा रहा है किसान कई कई दिनों से लाइन में खड़ा है उत्तर प्रदेश की सरकार इतनी असंवेदनशील है कि किसानों की मदद करने के बजाय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर निर्दोष किसानों पर जुल्म ढा रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति हो, खाद की कालाबाजारी पर सरकार कठोर निर्णय ले तब जाकर किसानों को राहत मिल सकेगी उन्होंने आगे कहा किसान विरोधी भाजपा सरकार आज किसानों का शोषण कर रही है समाजवादी पार्टी किसानों की इस लड़ाई में साथ खड़ी है किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।
इस मौके पर जिला महासचिव एडवोकेट मुकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष आरिफ सलमानी, जिला सचिव प्रमोद यादव, डासना नगर अध्यक्ष हकीकत खान, एडवोकेट सरदार गौरव सिंह, मनोज सक्सेना, नीरज पंडित आदि लोग मौजूद रहे ।












