दतिया। ब्रेकिंग,,,
रंजिशन युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भांडेर रोड परदेशीपुरा की घटना। 25 वर्षीय रवि पुत्र नाथूराम अहिरवार सोमवार की शाम घर पर था। तभी पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी सूरज पाल ने कट्टे से रवि अहिरवार पर गोली चला दी। गोली सीधे रवि के गले के पास लगी। गोली लगने से रवि गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन तत्काल घायल रवि को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रवि की हालत नाजुक बनी हुई हैं। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुं
ची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।









