अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्टेमिस लाइट, सेक्टर 82ए गुरुग्राम में विशेष योग सत्र का आयोजन ।
गुरुग्राम, 21 जून 2025:
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्टेमिस लाइट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 82ए, गुरुग्राम में सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक एक ‘रिवाइटलाइजिंग योग सेशन’ का आयोजन किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध योग व न्यूट्रिशन कोच डॉ. जगत पाल सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिन्हें 20 वर्षों का अनुभव प्राप्त है।
इस अवसर पर प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी आयोजित की गई जिसमें निःशुल्क लिपिड प्रोफाइल, सीबीएस, आरबीएस, बीपी और बीएमआई शामिल थे।
इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री मनोज अरोड़ा- सिनियर मैनेजर सी ओ पी/मार्केटिंग डॉक्टर कनक जैन- सेंटर हेड व फरीद ख़ान – ग्रुप हेड सी ओ पी/मार्केटिंग का विशेष योगदान रहा।










