रिपोर्टर गिर्राज बघेल
घाटीगांव में प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
स्व-सहायता समूहों एवं रसोइयों को दिया गया स्वास्थ्य एवं पोषण का प्रशिक्षण
जनपद शिक्षा केंद्र, घाटीगांव (बरई), ग्वालियर में प्रधानमंत्री पोषण अभियान निर्माण अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्कूल रसोइयों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:
श्री शशि भूषण ‘ज्योति’ सिंह सिकरवार (BRC, घाटीगांव) रहे।
इस अवसर पर समस्त जनशिक्षकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
प्रशिक्षण में महिलाओं को स्वच्छता, सुरक्षित भोजन निर्माण, पोषण संतुलन, व बच्चों के स्वास्थ्य पर भोजन के प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी गई।
विशेष रूप से रसोइयों को पौष्टिक भोजन पकाने की विधियाँ और खाद्य सुरक्षा के मानकों पर प्रशिक्षित किया गया।
BRC श्री शशि भूषण सिंह सिकरवार ने अपने संबोधन में कहा कि –
“स्वस्थ भोजन, बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव है। हमारे समूहों की बहनों की जागरूकता ही गांव के विकास की असली शक्ति है।”
यह शिविर महिला सशक्तिकरण, पोषण जागरूकता और बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
#घाटीगांव #बरई #प्रधानमंत्रीपोषण #BRCShashiBhushan #SwachhBhojan #महिला_सशक्तिकरण #स्वसहायता_समूह #MDMTraining #PMAwasYojana #MPShiksha #NutritionMission #ग्वालियर












