गाजियाबाद में क्लिंजिंग थेरेपी कैंप का आयोजन–डीटॉक्स व हीलिंग का अनूठा आयाम
गाजियाबाद,सोमवार,2-06-2025 को वेल्दीलाइफ़ कैम्प का आयोजन मुरादनगर में कल्पतरु आश्रम में जीवनधारा फ़ाउंडेशन के द्वारा डॉ यशपाल गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया,जिसमें विभिन्न पृष्ठभूमि के प्रतिभागियों ने माइंड बॉडी क्लिंजिंग और हीलिंग के लिए भाग लिया।इस कैंप का उद्देश्य क्लिंजिंग थेरेपी के ज़रिए फुल बॉडी डीटॉक्स करना है ताकि होलिस्टिक हेल्थ और ओवरॉल वेलनेस को बढ़ावा मिले।
2 रात और 3 दिन के इस आवासीय कैम्प में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वेल्दीलाइफ़ के इस कैम्प में वेलनेस एक्स्पर्ट डॉ राजन आदर्श,मास्टर हीलर डॉ अमरेश शर्मा भी थे।
इस कार्यक्रम में 28 तरह के क्लिंजिंग थेरेपी को एक्स्पर्ट थेरेपिस्ट व डॉक्टर्स की गाइडेन्स में किया गया जिसमें लिवर क्लिंज,किडनी क्लिंज, लंग किंज,माउथ क्लिंज, फ़ीट क्लिंज जैसे थेरेपी शामिल थे।साथ ही पुरुषों के लिए प्रोस्टेट क्लिंज और महिलाओं के लिए युटेरस क्लिंज और फ़ेलोपियन ट्यूब क्लिंज करवाए गए।
इस कैंप का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनके बॉडी से जमा हुए टॉक्सिन्स व जेनोबायोटिक्स को फ़्लश आउट करके उनको बीमारियों और दवाओं के चंगुल से बाहर निकलना है। डॉ पीयूष सक्सेना हमेशा कहते हैं – खाओ पियो मस्त रहो, क्लिंज करो स्वस्थ रहो।और इस वेल्दीलाइफ़ कैम्प में प्रतिभागियों ने इसे महसूस किया।












