New Delhi : श्विक प्रभाव: तीसरी प्रिंट बिएनाले इंडिया 2026 की घोषणा

वैश्विक प्रभाव: तीसरी प्रिंट बिएनाले इंडिया 2026 की घोषणा

ललित कला अकादमी, नई दिल्ली (राष्ट्रीय कला अकादमी) ने कोलकाता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीसरी प्रिंट बिएनाले इंडिया 2026 की घोषणा की। इस अवसर पर अकादेमी के उपाध्यक्ष डॉ नन्दलाल ठाकुर एवं तीसरी प्रिंट बिएनाले के कमिश्नर सी. एस. कृष्ण सेट्टी ने स्टीयरिंग समिति के सदस्यों हनुमान कांबली, विजय बगोडी, आर. एम. पलानीअप्पन, दत्तात्रेय आप्टे, आनंद मोय बनर्जी की उपस्थिति में प्रेस को संबोधित किया।
नई दिल्ली (2018) और मुंबई (2021) में सफल आयोजनों के बाद, यह बिएनाले समकालीन प्रिंटमेकिंग को एक वैश्विक मंच प्रदान करने का उद्देश्य रखता है, जिसमें भारत और विदेशों के पेशेवर कलाकारों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कलाकार 2022 के बाद बनाए गए अधिकतम तीन मौलिक प्रिंट प्रस्तुत कर सकते हैं। एक दो-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय जूरी चयनित कृतियों और पुरस्कारों का निर्णय लेगी। पाँच ग्रैंड पुरस्कारों के तहत प्रत्येक विजेता को ₹2,00,000 की राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही कुछ कलाकारों को माननीय उल्लेख भी दिए जाएंगे।

बिएनाले में पारंपरिक और समकालीन प्रिंट तकनीकों की सभी विधाओं का स्वागत किया गया है, बशर्ते वे निर्धारित आकार मानदंडों का पालन करें। अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के लिए प्रविष्टि शुल्क $50, सार्क/आसियान देशों के लिए ₹1500 और भारतीय प्रतिभागियों के लिए ₹1000 निर्धारित किया गया है। कला कृतियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है और इन्हें ललित कला अकादमी, नई दिल्ली में जमा करना होगा।

चयनित कृतियों का प्रदर्शन जनवरी 2026 में कोलकाता स्थित ललित कला अकादेमी की नई भवन में किया जाएगा, और यह प्रदर्शन भारत के अन्य शहरों में भी आयोजित किया जा सकता है
सी.एस.कृष्णा शेट्टी
आयुक्त

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price