19 अप्रैल 2025 को बरौला में होगा जनवादी महिला समिति का त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन-आशा यादव
नोएडा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गौतम बुध नगर कमेटी का त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन शनिवार 19 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक गांव बरौला सेक्टर- 49, नोएडा सामुदायिक केंद्र (सरकारी अस्पताल/ बड़ा पार्क के सामने) पर होगा।
सम्मेलन की जानकारी देते हुए समिति की जिला प्रभारी आशा यादव ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी को लेकर हमारा अभियान लगातार चल रहा है! सम्मेलन में हम अपने पिछले 3 साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी तीन वर्षों के लिए कार्य योजना/ दिशा तय करेंगे! साथ ही नई जिला कमेटी का चुनाव किया जाएगा!
उन्होंने बताया कि सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज झुग्गी बस्ती सेक्टर- 78, नोएडा पर सभा कर स्थानीय कमेटी का चुनाव किया गया! जिसमें सीमा प्रधान, पार्वती उपप्रधान, सुनीता सचिव, मनीषा सहसचिव, सरोज कोषाध्यक्ष, पूनम व मुस्कान कार्यकारिणी सदस्य चुनी गई।
सभा को समिति की जिला अध्यक्ष रेखा चौहान, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी ने संबोधित किया। साथ ही उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को बरौला में होने वाले सम्मेलन में सभी से समय से पहुंचने की अपील किया।












