
महिला की हत्या में शामिल युवक की बहन को पुुलिस नेे किया गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के करावल नगर थाना पुलिस ने महिला रोहिना नाज उर्फ माही की हत्या के मामले में सहमति संबंध में रहने वाले युवक की बहन पारुल चौधरी (29) को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को युवक की बहन की साजिश में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। मृतका युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और दोस्त सहित मिलकर उसके शव को ठिकाने लगा दिया।











