भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 27 मार्च को भरतपुर के प्रस्तावित दौरे को लेकर बीजेपी पदाधिकारी और प्रशासन तैयारियां कर रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा राज्यस्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। जहां से बीजेपी कार्यकर्ताओं और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से बात करेंगे। बताया गया है कि सीएम भजन लाल शर्मा का 27 मार्च को भरतपुर में लाभान्वित सम्मेलन है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भरतपुर, डीग जिले के कार्यकर्ता शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में पहुंचेगे। कार्यक्रम में लगभग 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेगे। इस दौरान सीएम भरतपुर के लिए जो बजट घोषणाएं की हैं। उसके लिए लोग उनका आभार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा सीएम भजनलाल शर्मा अंत्योदय कल्याण समारोह में अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे।












