केजरीवाल ने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर का दर्शन कर देश की सुख- समृद्धि और विकास की कामना की
आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शादी की सालगिरह के अवसर पर धर्मपत्नी सुनीता केजरावील के साथ आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा की
-मैं और मेरी धर्मपत्नी भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए थे, हमने सबके सुख-स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की, भगवान सबकी मनोकामनाएं पूरी करें- केजरीवाल
-मेरी यही प्रार्थना है कि हमारे देश के सभी बच्चे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें- केजरीवाल
नई दिल्ली, 14 नवंबर 2024
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार सुबह परिवार के साथ आंध्र प्रदेश स्थित भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन किए। वह अपनी धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ बुधवार को ही तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए दिल्ली से आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो गए थे। गुरुवार सुबह वह अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मंदिर पहुंचे और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख- समृद्धि और विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी धर्मपत्नी भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए थे। हमने सबके सुख और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। भगवान सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को परिवार के साथ दिल्ली से आंध्र प्रदेश पहुंचे थे, जहां आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुरुवार की सुबह उन्होंने धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा की। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं और मेरी पत्नी भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए थे और हमने सबकी भलाई, सुख-स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। देश और दिल्ली की तरक्की हो और भगवान सबकी मनोकामनाएं पूरी करें, इसके लिए प्रार्थना की। मेरी यही प्रार्थना है कि हमारे देश के बच्चे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें।

इससे पहले बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर आज अपनी पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहा हूँ।











