सरायपाली में श्रीमद् भागवत कथा भव्यता के साथ सम्पन्न।

 

सरायपाली : श्री जगन्नाथ पेट्रोल पंप परिसर, झिलमिला, सरायपा‌ली में 24 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित रहे।

कथा वाचन पूज्य श्री कान्हा जी महाराज (ओडिशा वाले) द्वारा किया गया। अपने मधुर वाणी और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से उन्होंने भक्तों को भक्ति, धर्म और संस्कारों का संदेश दिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समापन दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों, दानदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

पूरे सप्ताह चले इस आध्यात्मिक आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। वही इस भव्य कार्यक्रम सम्पन्न को लेकर महाराज सदन तिवारी जी, कथावाचक महाराज श्री कन्हा जी तथा आयोजक पुर्णानंद मिश्र जी ने क्या कहा सुनिए।

कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price