संवाददाता कमल कुमार माखीजा
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल सिरपुर (महासमुंद) पहुंचे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने सिरपुर स्थित प्राचीन मंदिरों, बौद्ध विहारों एवं ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सिरपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान रखता है और इसके संरक्षण व विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सिरपुर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं को बढ़ाने की योजनाओं की जानकारी दी।
दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पर्यटन विकास को लेकर बैठक भी हुई, जिसमें भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री के आगमन से क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा















