Gautam Buddha Nagar. :पुलिस अधिकारीगण द्वारा सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में समझाया गया तथा बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नम्बर से सहायता प्राप्त करे।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत थाना ईकोटेक प्रथम कार्यालय पर महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री सुधीर कुमार व एडीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व विभिन्न योजनाओं के बारे में जूनियर हाई स्कूल के छात्र/छात्राओं व शिक्षकों एवं कम्पनी में कार्यरत महिलाओं को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
———

▶️शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 27.09.2025 को पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में थाना ईकोटेक प्रथम कार्यालय पर महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री सुधीर कुमार व एडीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा द्वारा जूनियर हाई स्कूल के छात्र/छात्राओं व शिक्षकों एवं कम्पनी में कार्यरत महिलाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारियां, साइबर सुरक्षा एवं वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया।
———

▶️साइबर सुरक्षा संबंधी टीम द्वारा को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उपस्थित सभी को साइबर से जुड़े संभावित खतरों, सुरक्षित इंटरनेट एवं डिजिटल व्यवहार, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया की सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं फिशिंग जैसी गतिविधियों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को साइबर हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में भी अवगत कराया गया, ताकि किसी भी प्रकार की साइबर घटना होने पर वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें और अपने व्यक्तिगत व संस्थागत डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
———

▶️बालिकाओं/महिलाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल एरेस्ट व सोशल मीडिया का सही उपयोग करने सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई तथा समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए ताकि स्वयं को सुरक्षित रखा जा सके।
———

▶️पुलिस अधिकारीगण द्वारा सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में समझाया गया तथा बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नम्बर से सहायता प्राप्त करे।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price