Patna : DGP विनय कुमार IPS के द्वारा प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के 13वें शिक्षक सम्मान समारोह में बिहार के 38 जिलों के 3000 निदेशकों/प्राचार्यों को सम्मानित किया गया!

पटना DGP विनय कुमार IPS के द्वारा प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के 13वें शिक्षक सम्मान समारोह में बिहार के 38 जिलों के 3000 निदेशकों/प्राचार्यों को सम्मानित किया गया! प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 13वां शिक्षक सम्मान समारोह 14 सितंबर, 2025 को पटना के ऐतिहासिक रवीन्द्र भवन के सभागार में एसोसिएशन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद की विशिष्ट अध्यक्षता में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
जिसका उद्घाटन बिहार के DGP विनय कुमार IPS, रोटरी के वर्ल्ड प्रेसिडेंट 2021-22 श्री शेखर मेहता,आई पी एस ऑफिसर विकास वैभव, एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों के 3000 निदेशकों/प्राचार्यों को शिक्षा और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का जश्न मनाने वाला यह कार्यक्रम राज्य भर के शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण था।

कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता DGP विनय कुमार IPS ने अपने भाषण में सभा में उपस्थित बिहार के कोने कोने से आए हुए 3000 शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कहा के निजी विद्यालयों के उत्कृष्ट कार्य बिलकुल नही भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बिहार के निजी विद्यालयों का एक मजबूत संगठन बनाया है जो सराहनीय है और इनके माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा सभी शिक्षकों का दायित्व बनता है के वो विद्यालय में आने वाले सभी छात्रों को एक नजर से देखे सभी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से शिक्षा दें और प्राइवेट विद्यालय अपनी जिम्मेदारी समझते है, अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की हर संभव कोशिश करते है जिसके लिए मैं एसोसिएशन से जुड़े बिहार के 25000 प्राइवेट विद्यालयो और उनका नेतृत्व करने वाले एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बहुत बहुत बधाई।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोटरी वर्ल्ड 2021-22 के प्रेसिडेंट रोटेरियन शेखर मेहता ने इंडियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तहत बिहार में 500 लाइब्रेरी प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में संचालित करने की घोषणा की।

इस अवसर पर बिहार के आई जी विकास वैभव ने कहा के निजी विद्यालयों की भूमिका समाज को आगे लाने में बहुत महत्वपूर्ण है आज सभी वर्ग के लोग अपने बच्चों को निजी विद्यालय भेजते है इस मौके पर पूर्व केंद्र मंत्री और कटिहार के संसद तारिक अनवर ने प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन को देश भर में शिक्षकों को सम्मानित करने का जो सिलसिला है उसकी सराहना की।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, सैयद शमायल अहमद ने शिक्षक समुदाय के लिए अनुग्रह और प्रशंसा के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अपने संबोधन में, उन्होंने युवा दिमाग को पोषित करने और भविष्य के नेताओं को ढालने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “शिक्षक ज्ञान और मूल्यों के पथप्रदर्शक होते हैं। शिक्षा प्रदान करने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता समाज में प्रगति की आधारशिला है। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यालय के संचालकों से आग्रह किया के भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट के द्वारा प्री स्कूल के शिक्षकों के लिए एसोसिएशन के साथ स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के साथ MOU साइन किया है जिसके माध्यम से मात्र 15 दिनों का यह कोर्स कर शिक्षक सर्टिफिकेट प्राप्त कर पाएंगे।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष फरजाना शकील, तेलंगाना के अध्यक्ष एस एन रेड्डी,झारखंड के सेक्रेटरी तौसीफ हुसैन, उत्तर प्रदेश के साबिर हुसैन, श्याम नारायण कुमार, देवानंद झा,आफत रहमान, डाक्टर उमेश प्रसाद,मौसमी, डॉ हरेंद्र सिंह,पंकज किशोर सिंह समेत अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यालय सचिव फौजिया खान ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया एवम कार्यक्रम को संचालित किया।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price