एयरपोर्ट के पास से हजारों किलो पटाखे बरामद बेबी चक्रवर्ती: कोलकाता एयरपोर्ट के पास से हजारों किलो पटाखे बरामद। कोल्ड ड्रिंक की आड़ में तस्करी कर लाए जा रहे थे प्रतिबंधित पटाखे। पुलिस के जाल में फंसे तस्कर एयरपोर्ट के पास से हजारों किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद। गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने एयरपोर्ट के गेट नंबर 1 से करीब ढाई हजार किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक की आड़ में एक मालवाहक ट्रक में ये प्रतिबंधित पटाखे ले जाए जा रहे थे। इसकी सूचना एयरपोर्ट पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसकी तलाशी ली तो असली सच्चाई सामने आ गई। तलाशी के दौरान पता चला कि कोल्ड ड्रिंक की आड़ में ये प्रतिबंधित पटाखे तस्करी कर लाए जा रहे थे। इसके बाद दो तस्करों को हिरासत में लिया गया और बाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।










